संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में दिलाई गई शपथ कन्नौज।संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्य हमारी


संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में दिलाई गई शपथ

कन्नौज।संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलाई।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्य हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद हैं, इसलिए सभी को इन मूल्यों को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का भी पालन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से करने का आह्वान किया जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि हर अधिकारी-कर्मचारी को संविधान के अनुरूप आचरण करना चाहिए और समाज में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि./रा. देवेंद्र सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी एम. मकबूल सहित कलेक्ट्रेट के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।