भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में आज सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर एकदिवसीय प्रदर्शन करते@गिरजा शंकर अवस्थी
गिरजा शंकर अवस्थी
संविधान दिवस पर छिबरामऊ के जगतपुर में संविधान सभा, सैकड़ों लोगों ने ली शपथ कन्नौज। संविधान दिवस के अवसर पर छिबरामऊ क्षेत्र के जगतपुर गांव में आज़ाद समाज पार्टी के तत्वावधान में संविधान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने संविधान की शपथ ली और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के व
संविधान दिवस पर छिबरामऊ के जगतपुर में संविधान सभा, सैकड़ों लोगों ने ली शपथ
कन्नौज। संविधान दिवस के अवसर पर छिबरामऊ क्षेत्र के जगतपुर गांव में आज़ाद समाज पार्टी के तत्वावधान में संविधान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने संविधान की शपथ ली और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री व मंडल प्रभारी रामगोपाल ने कहा कि बाबा साहब ने कठिन संघर्षों से विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाया। उन्होंने कहा कि अगर संविधान चलाने वालों की नियत सही होगी तभी संविधान सफल होगा।उन्होंने साफ कहा कि संविधान को बचाने के लिए जान भी देनी पड़ी तो देंगे लेकिन संविधान पर आंच नहीं आने देंगे।bजिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि आजादी से पहले शोषित वंचित समाज को पढ़ने-लिखने और सम्मान से जीने का अधिकार नहीं था। आज बहुजन समाज जो भी है, वह संविधान की ही देन है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग जो मुश्किल से आठवीं पास हैं, वे संविधान बदलने की बात कर रहे हैं, लेकिन भीम आर्मी ने गांव-गांव में संविधान के रक्षकों की फौज खड़ी कर दी है।उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार एसआईआर के जरिए बहुजनों को वोट के अधिकार से वंचित करना चाहती है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है ताकि एक भी वोट कटने न पाए, क्योंकि वोट का अधिकार संविधान देता है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -नेम सिंह खटिक (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष),शेर सिंह(जिला प्रभारी),चांद खां (जिला महासचिव),गुलाम वारिस (जिला उपाध्यक्ष),सत्यप्रकाश कोरी(जिला संगठन मंत्री),पवन गौतम (पूर्व जिला प्रभारी),ओमप्रकाश(विधा सभा अध्यक्ष),कमलेश कुमार (विधानसभा उपाध्यक्ष),अरशद खां (नगर अध्यक्ष),अनुज कुमार,मयंक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।जगतपुर में हुए इस कार्यक्रम ने संविधान की रक्षा और उसके सम्मान का संदेश दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गिरजा शंकर अवस्थी
डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ द्वारा लखनऊ के तीनों स्थलों पर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने किया संबोधन, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ का ऐतिहासिक उद्बोधन
रिपोर्ट-दीपसिंह लोकेशन-कन्नौज मो-7785925062
Leave a Comment: