बैराज कर्मचारी गिरिजापुरी कालोनी निवासी सर्वेश की भतीजी की शादी में शामिल होने


बैराज कर्मचारी गिरिजापुरी कालोनी निवासी सर्वेश की भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम को बैराज के चार कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति ऑल्टो कार से लखीमपुर गए थे। देर रात करीब 11 बजे वापस लौटते समय लखीमपुर जिले के पढुआ थाना क्षेत्र में पारसपुरवा गांव के पास शारदा नहर के किनारे सोती साइफन में कार अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई।

???? इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, कार चालक सूरज उर्फ बब्बू (28) पुत्र राजेश किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहा और उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पढुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। घायल बब्बू को इलाज के लिए लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घटना में इन लोगों की हुई मौत ???? मृतकों की पहचान लालजी (35) निवासी सिरसिन पुरवा चहलवा, सुरेंद्र सोखा (55) पुत्र विश्वनाथ, घनश्याम (24) पुत्र बुल्लू बैराज, खुरचाली (56) निवासी गिरिजापुरी कॉलोनी और तेलागौड़ी गांव निवासी जितेंद्र (24) पुत्र विपिन बिहारी के रूप में हुई है।

???? घटना काफी दुखद है, पल भर में कई परिवारों की खुशियां मातम में तब्दील हो गई ......
मैं इस दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूँ। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें ----

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।