बांदा -जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम को भूरागढ़ के केन आरती स्थल पर केन मां की आरती कार्यक्रम का आयोजन


बांदा -जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम को भूरागढ़ के केन आरती स्थल पर केन मां की आरती कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक मंगलवार की भांति इस बार भी सायंकाल को किया गया। मितेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाता है। आज के आरती कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर पर धर्म ध्वजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्रीराम मंदिर में भगवा धर्म ध्वजा को लेकर मन अत्यंत ही आनंदित है, उन्होंने बताया कि यह पवित्र ध्वजा गरिमा, एकता और संस्कृति निरंतरता का संदेश देती है तथा रामराज्य के आदर्शो का प्रतीक भी मानी जाती है आगे उन्होंने बताया कि ये पवित्र भगवा ध्वजा राम राज्य के आदर्शो को प्रतिबिंबित करते हुए गरिमा, एकता और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है। इस मौके पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने श्रीराम मंदिर पर भगवा धर्म ध्वजा स्थापना को लेकर अपनी खुशी जाहिर की साथ ही जय श्री राम और जय गंगा मईया एवं जय केन मईया के नारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में   जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।