विधानसभा चायल के तिल्हापुर मोड़ में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के निमित्त आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य विशिष्ट अतिथि भोलेशंकर कुशवाहा ने संबोधित किया।


कौशांबी।विधानसभा चायल के तिल्हापुर मोड़ में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के निमित्त आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य विशिष्ट अतिथि भोलेशंकर कुशवाहा ने संबोधित किया।मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इसे भविष्य में प्रथम स्थान पर लाया जा सकता है आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी प्राप्त होगा जब देश के युवा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे और नवाचार की दिशा में अग्रसर होंगे। कोरोना महामारी के दौरान भारत में निर्मित वैक्सीन से हमनें देश और विश्वभर के नागरिकों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है साथ ही रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन का उल्लेख करते हुए ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र किया और कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।सम्मेलन के समापन पर,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने युवाओं को 12 बिंदुओं पर आधारित एक संकल्प दिलाया। इस संकल्प में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण,स्वदेशी उत्पादों को अपनाने,स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने का आह्वान किया गया साथ ही मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सचेत किया एवं पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने हेतु आग्रह किया इस मौके पर नेवादा मण्डल अध्यक्ष विवेक शुक्ला,महामंत्री रामबाबू मौर्य,कार्यक्रम संयोजक अंकित गुप्ता,अखिल रस्तोगी,अवधेश सोनी सहित सम्मानित कार्यकर्तागण,युवा मोर्चा पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।