श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
दिनांक 24.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया महोदय द्वारा थाना बरखेड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, महिला/साइबर हेल्पडेस्क, हवालात आदि का निरीक्षण किया गया।
महोदय द्वारा कर्मियों को नियमित साप्ताहिक शस्त्राभ्यास कराने, अभिलेखों/प्रपत्रों को अद्यावधिक रखने, लम्बित माल-मुकदमाती व लावारिस वाहनों का अभियान चलाकर निस्तारण कराने तथा आईजीआरएस/सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
थाना परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच-रखरखाव तथा फ्लाईशीट व हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग अद्यावधिक रखने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
तत्पश्चात महोदय द्वारा अर्दलीरुम कर समस्त विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं/प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: