संविधान दिवस
“लोकतंत्र की नींव, संविधान का मान”
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि पीलीभीत में उत्साह, उल्लास और उमंग से मना संविधान दिवस,
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पीलीभीत में उत्साह, उल्लास और उमंग से मना संविधान दिवस, ‘उद्देशिका’ का हुआ पाठन
गांधी सभागार में हुआ भव्य कार्यक्रम, अधिकारी/कर्मचारी हुए शामिल
मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग
पीलीभीत सूचना विभाग 26 नवम्बर 2025 पीलीभीत में उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ ‘‘संविधान दिवस’’ मनाया गया। संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संविधान की आत्मा उद्देशिका का पाठन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, नगर मजिस्टेट विजय वर्धन तोमर, सहित जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। राजधानी लखनऊ में संविधान दिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान हमारे देश में लागू हुआ, लेकिन संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर, 1949 को ही संविधान अंगीकृत कर लिया गया था। संविधान की महत्ता एवं कर्तव्य बोध समझाने के उद्देश्य से व्यापकता के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आइए, राष्ट्रहित और लोकहित के दृष्टिगत हम सभी अपने संविधान के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कल देर रात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं युवा पत्रकार कान्हा बघेल अपने घनिष्ठ मित्र राहुल बघेल की शादी समारोह में शामिल हुए। उनके आगमन से कार्यक्रम में रौनक और भी बढ़ गई।
अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह द्वारा आज एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ब्रिजेश ठाकुर को भारतीय किसान यूनियन भानु – राष्ट्रीय संगठन मंत्री, युवा मोर्चा के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Leave a Comment: