अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह द्वारा आज एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ब्रिजेश ठाकुर को भारतीय किसान यूनियन भानु – राष्ट्रीय संगठन मंत्री, युवा मोर्चा के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


यह नियुक्ति संगठन के विस्तार, युवाओं के जुड़ाव और किसानों की आवाज़ को मज़बूती से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगत (संगठन मंत्री) विष्णु प्रजापति ने ब्रिजेश ठाकुर का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि “भारतीय किसान यूनियन भानु सदैव किसानों की आवाज़ रही है।
युवाओं में ऊर्जा और जज्बा है, और ब्रिजेश ठाकुर जैसे कर्मठ साथी संगठन को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे।”
कार्यक्रम में नरोत्तम प्रजापति, बंटी जग्गी,  राजवीर प्रजापति, भोले गोला़ तथा भारतीय किसान यूनियन भानु के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने नए संगठन मंत्री का अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि यह नियुक्ति निश्चित रूप से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
संगठन मजबूत तभी होता है जब युवा आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाते हैं।
किसानों की आवाज़ को देश भर में अधिक प्रभावी रूप से पहुँचाने हेतु यह एक रणनीतिक कदम है।
भानु प्रताप के नेतृत्व में संगठन दिन-प्रतिदिन सशक्त हो रहा है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री (युवा मोर्चा) बनाए जाने पर ब्रिजेश ठाकुर को ढेरों शुभकामनाएं एवं संगठन को विश्वास है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और पूरी प्रतिबद्धता से करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।