मथुरा।


फरह क्षेत्र में आगरा–मथुरा हाईवे पर चुरमुरा गांव के समीप स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र विकसित होने जा रहा है। रामा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने बुधवार को अपने अनौपचारिक शुभारंभ के साथ ही किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार की शुरुआत कर दी है। संस्थान के प्रबंध निदेशक डा. सूरज सिंह ने बताया कि अगले कुछ महीनों में यह केंद्र पूरी क्षमता के साथ कार्य शुरू कर देगा।
उन्होंने बताया कि शुभारंभ दिवस से ही फार्मेसी तथा सामान्य रोगों के उपचार की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। दिसंबर माह से और अधिक विभाग शुरू होंगे, जबकि अगले वर्ष से हार्ट, कैंसर सहित असाध्य रोगों का भी उन्नत उपचार यहां उपलब्ध होगा। इससे मथुरा–आगरा क्षेत्र के मरीजों को दिल्ली या अन्य महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
डा. सूरज सिंह ने कहा कि रामा इंस्टीट्यूट का उद्देश्य मरीजों की बीमारी से लाभ कमाना नहीं, बल्कि उन्हें विश्वसनीय, सस्ता और सरल उपचार उपलब्ध कराना है। कानपुर, बागपत, शामली समेत चार जिलों में संचालित संस्थानों में मरीजों का भरोसा लगातार बढ़ा है।उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य मरीजों की सोच से भी कम खर्च में बेहतर उपचार देना है। प्रबंधक ने यह भी बताया कि इस संस्थान की नींव उनके फौजी पिता द्वारा रखी गई थी। आज यह संस्थान आगरा, मथुरा के साथ हाथरस, भरतपुर, एटा, मैनपुरी और आसपास के जिलों के मरीजों के लिए राहत का केंद्र साबित होगा।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक जगविजय सिंह, डा. विनीत जैन, श्वेता सिंह, विशाल मैसी, शिल्पा आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : हरिपाल सिंह

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।