शक्तिनगर


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्ववावधान में दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों , छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण एवं कर्मचारियों ने संविधान का शपथ लिया। इस आयोजन में भारत के संविधान के "प्रस्तावना" का सामूहिक वाचन किया गया साथ ही संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य परायणता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, और समानता का संकल्प दोहराया गया । समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अध्यापक डॉ० दिनेश कुमार ने कहा कि संविधान निर्माण में भारतरत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर के योगदान को भुलाया  नहीं जा सकता । उन्होंने आह्वान किया कि जब तक सूरज चांद रहेगा भारत का संविधान और बाबा साहब का नाम रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में अध्यापक समाजशास्त्र डॉ० मनोज कुमार गौतम ने कहा कि सामाजिक समरसता की भावना का विकास हमारे संविधान का मूल लक्ष्य है जिससे भारतीय समाज में एकता और अखंडता संरक्षित है। विशिष्ट वक्ता अध्यापक ललित कला विभाग श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि  हमारा संविधान लोकतंत्र के विकास के लिए अपनी अहम भूमिका का निर्वाह कर रहा है, आगे भी  हमारे लोकतांत्रिक संकल्पना को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा । इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के विचारों को छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटेलाल प्रसाद द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के पश्चात हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभा सोंधीया, ज्योति, पूनम, रोशनी ,खुशबू, कोमल, अंकिता, अनुराधा, वर्षा, विनोद, अनीता, पुष्पा आदि का योगदान सराहनीय रहा।
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल ब्यूरो प्रयागराज से भूपेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।