श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत अपर जिला जज/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारी पीलीभीत सुनील कुमार-द्वितीय ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
जनपद पीलीभीत अपर जिला जज/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारी पीलीभीत सुनील कुमार-द्वितीय ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत में नालसा द्वारा संचालित परविधिक स्वयं सेवक स्क्रीम के अनुसार मुख्यालय स्तर पर व तहसील स्तर पर परविधिक स्वयं सेवकों का चयन किया जाना है। परविधिक स्वयं सेवकों के चयन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। 
    कौन आवेदन दे सकते हैंः- ऐसे व्यक्ति महिला/पुरूष जो बिना किसी आर्थिक लाभ के समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान में रूचि रखते है तथा उनके लिए कार्य करना चाहते है। उनमें सेवा निवृत्त शिक्षक सहित, सेवा निवृत्त सरकारी सेवक, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, डाक्टर, छात्र गैर सरकारी संगठन एवं क्लव के सदस्य, स्वयं सेवा समूह, मैत्री समूह जीविका के सदस्य एवं अन्य व्यक्ति जो स्वयं सेवा में रूचि रखता हो अधिवक्ता को छोडकर आवेदन दे सकते है। यह भी सूचित किया जाता है कि जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पीलीभीत के परविधिक स्वयं सेवक है जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है वे अपना आवेदन दे सकते है। 
    परविधिक स्वयं सेवक के कार्यः-परविधिक स्वयं सेवकों को अपने क्षेत्र में विधिक जागरूकता, विधिक सहायता के लिए पीड़ितों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच सेतु का कार्य, प्राधिकार के प्रबंध कार्यालय एवं विधिक सहायता केन्द्र में विधिक सेवा का कार्य या अन्य कोई कार्य जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सौंपे जायेंगे। चूंकि परविधिक स्वयं सेवको से गांवो या गांवो के समूह में कार्य लेना है। जिले के सभी क्षेत्रों से पराविधिक स्वयं सेवको का चयन क्षेत्रीय आधार पर जिला मुख्यालय एवं समस्त तहसील पर कार्य करने हेतु किया जायेगा। 
    आरक्षणः-क्योंकि पराविधिक स्वयं सेवक को स्वेच्छा से बिना किसी लाभ के कार्य करना है तथा यह कोई पद नही है। अतः पदो का आरक्षण नही हैं परन्तु स्कीम के अनुरूप सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा। 
    आवेदक आवेदन प्रपत्र में पदनाम, नाम, जन्मतिथि, पता, जाति प्रमाण, अनुभव, मो0नं0 तथा अपनी शैक्षिणिक एवं अन्य योग्यताओं का प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन के साथ पंजीकृत डाक टिकट लगाकर अपना पता लिफाफा को दिनांक 02.12.2025 को सांय 05 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में आवेदन कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पीलीभीत में जमा कर सकते है। 
    साक्षात्कार की तिथि और समय की सूचना कार्यालय क सूचना पट पर एवं जनपद न्यायालय की वेवसाइट http://pilibhit.dcourts.gov.in/ पर दी जायेगी। मानदेय रूपये 750-/प्रतिदिन परन्तु यह मानदेय केवल उन विशेष दिनों के लिए देय होगा जिस दिन विधिक सेवा प्राधिकरण उनको विशेष कार्य करने हेतु सौंपती है या अपने क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविरों के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाता है यह चयन 01 वर्ष के लिए है। इसके बारे विस्तृत जानकारी जनपद न्यायालय की बेवसाइट पर देख सकते है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।