रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय


महमूदाबाद (सीतापुर)।
सिधौली रोड स्थित प्रीति ट्रैक्टर एजेंसी परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति, महमूदाबाद सीतापुर द्वारा एक प्रभावशाली एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहुजन समाज पार्टी के जिला संयोजक कौशल किशोर वर्मा ने दोनों महापुरुषों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि समानता, न्याय और स्वतंत्रता की जीवंत परिकल्पना है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। मान्यवर कांशीराम जी ने बहुजन समाज को संगठित करने और राजनीतिक चेतना जगाने में जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

कार्यक्रम में समिति प्रबंधक गजोधर प्रसाद, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार एडवोकेट, वरिष्ठ सदस्य अवध राम मौर्य, राजेश कुमार वर्मा, सुरेश रावत जिला प्रभारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार गौतम, वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हेमराज गौतम, राजकुमार गौतम, रामचंद्र गौतम, राजाराम गौतम, सोनेलाल गौतम, राम प्रसाद गौतम, विमलेश गौतम, अखिलेश भारती उर्फ मुन्ना तथा हरिओम पटेल विधानसभा प्रभारी बहुजन समाज पार्टी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों तथा सामाजिक न्याय की दिशा में बाबा साहब द्वारा किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। साथ ही संकल्प लिया गया कि संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समिति लगातार जनजागरण अभियान चलाती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सफल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।