फतेहपुर में राज्य मंत्री अजित पाल सिंह का पुलिस लाइन में भव्य स्वागत
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
नव्य भव्य जन्मभूमि पर बने दिव्य राममंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ध्वजारोहण किया
नव्य भव्य जन्मभूमि पर बने दिव्य राममंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ध्वजारोहण किया। इसी के साथ नौ नवंबर 2019, पांच अगस्त 2020 तथा 22 जनवरी 2024 के बाद 25 नवंबर की तिथि भी सनातनधर्मियों के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज हो गई। सनातन परंपरा और आस्था के प्रतीक धर्मध्वज का आज राम मंदिर के शिखर पर प्रतिष्ठापन अयोध्या के संत समाज के लिए भावपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बन गया। संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज करोड़ों की आस्था साकार हुई। उन्होंने कहा कि इस धर्म ध्वजा की तरह सनातन की ध्वजा को भी शिखर तक लेकर जाना है। बकौल संघ प्रमुख, इस मंदिर के लिए 500 सालों तक संघर्ष करना पड़ा, इस लहराते केसरिया ध्वज को देखकर आज सिंहल जी, रामचंद्र दास जी महाराज तथा डालमिया जी को शांति मिली होगी। उन्होंने कहा कि जैसा सोचा था मंदिर उससे भी सुंदर बना है। एतिहासिक ध्वजारोहण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पीढ़ियों की प्रतीक्षा आज साकार हुई। उन्होंने कहा कि देश आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह राम मंदिर करोड़ों की आस्था का प्रतीक है।
ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उत्तर भारतीय नागर आर्किटेक्चरल स्टाइल में बने शिखर पर फहराया झंडा
झंडा पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर आर्किटेक्चरल स्टाइल में बने शिखर पर फहराया जाएगा, जबकि मंदिर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा, जो दक्षिण भारतीय आर्किटेक्चरल परंपरा में डिज़ाइन किया गया है, मंदिर की आर्किटेक्चरल विविधता को दिखाता है।
माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर होगा ध्वजारोहण
161 फीट ऊंचे शिखर और पांच उप शिखर से युक्त राम मंदिर परस्पर प्रतिस्पर्धी प्रतीत होते कई अन्य शिखरों की श्रृंखला से सज्जित है और इसमें सबसे करीबी वे छह पूरक मंदिर हैं, जो मुख्य मंदिर के परकोटे में ही हैं। यह पूरक मंदिर समान ऊंचाई के और समान अधिष्ठान पर निर्मित हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर में कर रहे हैं विशेष पूजाध्वजारोहण के समय होगा मंगल स्वस्ति गान
राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण के समय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भव्य मंगल-स्वस्ति गान प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें देश के प्रतिष्ठित कलाकार भजन, स्तोत्र पाठ, श्रीरामचरितमानस के चयनित प्रसंगों का गायन करेंगे और विभिन्न कालखंडों में श्रेष्ठ संतों द्वारा रचित मंगलगान व पदावलियों का सामूहिक वचन और गायन करेंगे। इस मंगल-स्वस्ति गान का संयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत के प्रख्यात विद्वान और साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने स्वस्ति गान में सम्मिलित होने वाले कलाकारों के नाम नहीं सार्वजनिक किए। कहा, यह आयोजन के समय ही सामने आएगा, परन्तु सभी कलाकार अपनी-अपनी विधा के ख्यातिलब्ध होंगे। स्वस्ति गान के पीछे ट्रस्ट का उद्देश्य यही है कि इसके माध्यम से ध्वजारोहण की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आभा से आयोजन को भव्यता प्रदान की जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र में तेजाब हमले के एक आरोपी की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र में तेजाब हमले के एक आरोपी की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
Leave a Comment: