लव सिंह यादव/अब तक न्याय


फतेहपुर में राज्य मंत्री अजित पाल सिंह का पुलिस लाइन में भव्य स्वागत

लव सिंह यादव/अब तक न्याय 


उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजित पाल सिंह का मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भव्य स्वागत किया गया।राज्यमंत्री का स्वागत पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इसके बाद पुलिस बल ने राज्यमंत्री को गारद ऑफ ऑनर दिया। लाल कालीन बिछाकर तथा परंपरागत तरीके से साफा व माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री गौरव शर्मा सहित जिले के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।राज्यमंत्री श्री अजित पाल सिंह सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। उनके फतेहपुर आगमन से जिले में सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।