थाना रैपुरा पुलिस टीम के द्वारा महात्मा ज्योतिरावफुले इंटर कालेज रामनगर में यातायात माह अंतर्गत जागरूकता का आयोजन किया गया, j ♦️*मिशन शक्ति व साइबर क्राइम/फ्रॉड्स आदि के बारे में भी सभी छात्र एवं छात्राओं/विद्यालय स्टाफ को जागरूक किया गया।♦️* आज दिनांक 24.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्


थाना रैपुरा पुलिस टीम के द्वारा महात्मा ज्योतिरावफुले इंटर कालेज रामनगर में यातायात माह अंतर्गत जागरूकता का आयोजन किया गया,
j
♦️*मिशन शक्ति व साइबर क्राइम/फ्रॉड्स आदि के बारे में भी सभी छात्र एवं छात्राओं/विद्यालय स्टाफ को जागरूक किया गया।♦️*

आज दिनांक 24.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  सत्यपाल सिंह के निर्देशन में थाना रैपुरा पुलिस टीम द्वारा महात्मा ज्योतिबा रावफुले इण्टर कॉलेज रामनगर थाना क्षेत्र रैपुरा में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सावधानियाँ अपनाने के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। वक्ताओं द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने तथा सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसी आवश्यक बातें बताई गईं। प्रभारी द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति व साइबर क्राइम/फ्रॉड्स आदि के बारे में भी सभी छात्र एवं छात्राओं/विद्यालय स्टाफ को जागरूक किया गया तथा शासन एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं लाभप्रद योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आवश्यक एवं आपातकालीन  हेल्पलाइंस के बारे में भी अवगत कराया गया।

विनोद उपाध्याय 
व्यूरो चित्रकूट 
अब तक टीवी न्यूज़, अब तक न्याय

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।