पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरट नगर राधा में डीएम के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ने का आरोप
रिपोर्ट – सोनू पाठक
पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरट नगला राधा में शिक्षकों द्वारा डीएम के आदेशों की खुलेआम अवहेलना किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में बिना किसी छुट्टी या विभागीय आदेश के शिक्षिका मोनिका वर्मा व शिक्षक इंद्रेश तिवारी अपनी मनमानी पर उतारू दिखाई दे रहे हैं।आरोप है कि मास्टर इंद्रेश तिवारी, जिन्हें विद्यालय में BLO (ब्लू कार्ड/डाटा वर्क) का कार्य सौंपा गया है, वह अपना निर्धारित दायित्व छोड़कर अन्य गतिविधियों में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर मैडम मोनिका वर्मा 300 रुपए प्रति बच्चों को लेकर पिकनिक पर चली गईं, जबकि इस संबंध में न तो कोई आदेश जारी हुआ है ।और न ही किसी प्रकार की छुट्टी घोषित की गई है।
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि प्रशासनिक आदेशों की इस तरह अनदेखी शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि डीएम साहब तथा शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या शिक्षकों की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: