दिल्ली में धमाके और फरीदाबाद में भारी विस्फोटक मिलने के बाद जांच एजेंसियां आतंकी नेटवर्क की शहर में खंगाल रही है। जांच एजेंसियां आतंकी संगठन से जुड़े लोगाें के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही उन्हें होने वाली फंडिंग का भी ब्यौरा जुटा रही हैं। फिलहाल एजेंसियों को संवेदनशील इलाकों की घनी बस्तियों में काम करने वाले तीन एनजीओ के अकाउंट संदिग्ध मिले हैं, जिनके तार डा.शाहीन से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, एजेंसियों ने एनजीओ के बारे में जानकारी जुटाने के लिए रायपुरवा से एक युवती को हिरासत लेकर पूछताछ की। हालांकि घंटों चली पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विदेश से फंडिंग की बात
डा. शाहीन और डा. आरिफ के नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने शहर में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर तेज कर दी है। एजेंसी को डा.शाहीन और संदिग्ध मिले तीन एनजीओ के खातों में कई संदिग्ध लेन-देन मिले। इनके बैंक खातों में विदेश से भी फड़िंग होने की बात सामने आयी है। ऐसे में अब जांच में जुटीं एजेंसियां इन एनजीओ के दस्तावेज, बैंक डिटेल्स और इनमें काम करने वालों के पासपोर्ट, आधार आदि जानकारियां इकट्ठा करने में लग गई है। कौन-कौन इनसे जुड़ा है और कहां से कहां रकम ट्रांसफर हुई है। इसका भी पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: