(बुलंदशहर)। नगर के एक फार्म हाउस में आयोजित शादी के दौरान उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब दूल्हे ने चढ़त शुरू होने से पहले अतिरिक्त दहेज में कार की धनराशि मांग ली। इस पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच तकरार हुई। दुल्हन तक मामला पहुंचा तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। देररात तक दोनों प
(बुलंदशहर)। नगर के एक फार्म हाउस में आयोजित शादी के दौरान उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब दूल्हे ने चढ़त शुरू होने से पहले अतिरिक्त दहेज में कार की धनराशि मांग ली। इस पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच तकरार हुई। दुल्हन तक मामला पहुंचा तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। देररात तक दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के आपसी समझौते के बाद बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई।
शनिवार रात थाना औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर पसौली निवासी दूल्हा बरात लेकर नगर के बुगरासी मार्ग स्थित राज फार्म हाउस पहुंचा था। वहीं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिगराऊ निवासी दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। बरातियों ने खानपान के बाद अन्य रस्मों की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान दूल्हा अतिरिक्त दहेज में कार की धनराशि की मांग करने लगा। जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: