कायमगंज विधानसभा- 23-11-25-समाजवादी पार्टी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) सहायता केंद्र ब्लॉक कायमगंज एवं नगर क्षेत्र का उद्घाटन आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कायमगंज विधानसभा के प्रहरी, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य व तमाम सेक्टर, जॉन सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुसार सेक्टरवार साथियों को प्रहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक बंटी यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, अशोक अंबेडकर राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, अमन सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी, अरविंद कुमार यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा, मुन्नालाल कठेरिया विधानसभा अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, दुर्वेश जाटव जोन प्रभारी, मानसिंह यादव, अनिल कुमार जाटव, कमलेश कुमार, प्रदीप यादव एडवोकेट।
कार्यक्रम के माध्यम से आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण को सफल बनाने हेतु सभी साथियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: