समारोह का संचालन श्रीमती निमिषा सोनकर, श्रीमती चारु सिंह, सुश्री संध्या सिंह “समीप” और सुश्री ज्योति ने संयुक्त रूप से किया।


 

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला अपराध उन्मूलन दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह—2025 सहकारिता भवन, हजरतगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, संस्थानों और सामाजिक क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और न्यायिक सेवा से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह का संचालन श्रीमती निमिषा सोनकर, श्रीमती चारु सिंह, सुश्री संध्या सिंह “समीप” और सुश्री ज्योति ने संयुक्त रूप से किया।
गरिमामयी अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का मान

मुख्य वक्ता विशेष न्यायाधीश बाराबंकी श्रीमती वीना नारायण ने कहा—
“आज की महिला चुनौतियों का सामना करने के साथ-साथ समाज को नई दिशा दे रही है। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान किसी भी विकसित समाज की नींव होते हैं।”

मुख्य अतिथि अपर जिला जज, कन्नौज श्री अजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा—
“नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भी प्रमुख धुरी है। जिन समाजों में महिला को सम्मान मिलता है, वह समाज सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।”

विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला,
श्री अनुज सिंहा (ACJM अयोध्या),
श्री अरुण सक्सेना (मंत्री, उत्तर प्रदेश),
डॉ. सूर्य कुमार, IPS (प्रभारी CAA/पूर्व डीजी),
श्री जी.एस. प्रियदर्शी, IAS (आयुक्त, ग्राम विकास),
श्रीमती कल्पना सक्सेना, IPS (DIG मेरठ),
श्री अजीत कुमार, IRTS (IRCTC, UP),
श्रीमती दीपा रंजन, IAS (MD, UPSRLM),
श्री संजीव शुक्ला (DIG होमगार्ड),
श्री आलोक कुमार (SSP लॉजिस्टिक्स) शामिल रहे।

समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम में अनेक क्षेत्रों—न्याय, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, नवाचार, उद्यमिता और सुरक्षा में अद्वितीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मंच से महिला सशक्तिकरण की दिशा में संगठन के इस प्रयास की सराहना की।

आयोजन टीम का योगदान

कार्यक्रम का नेतृत्व आयोजक शिवम् श्रीवास्तव ने किया। आयोजन मंडल में
अमित सिंह, शिवेंद्र श्रीवास्तव, बृज श्रीवास्तव, जयदीप त्रिवेदी, विशाल श्रीवास्तव, जे.पी. यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, ऋषभ नारायण सरबही, जय चावला, प्रदीप शुक्ला, रवि प्रकाश और स्पर्श असाटी शामिल रहे।

महिला सम्मान का संदेश

मंच से आयोजकों ने कहा—
“महिलाएँ केवल घर की नहीं, देश की धुरी हैं। उनका संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व समाज के हर क्षेत्र को नई दिशा देता है। नारी शक्ति का सम्मान करना हमारे सामाजिक दायित्वों में सर्वोपरि है।”

समारोह के अंत में यह संदेश दिया गया कि—
“जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं समाज और राष्ट्र उन्नति करता है।”

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।