अब तक न्याय बीसलपुर पीलीभीत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बीसलपुर में सुनी जनता की समस्याएं श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बीसलप


अब तक न्याय 
बीसलपुर पीलीभीत

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस तहसील बीसलपुर में सुनी जनता की समस्याएं

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत 
जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बीसलपुर में सुनीं जनता की समस्याएं।

दिनांक 15.11.2025 को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पीलीभीत श्री ज्ञानेन्द्र सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय श्री विक्रम दहिया द्वारा तहसील बीसलपुर, पीलीभीत पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। महोदय द्वारा शिकायतों/प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। महोदय द्वारा भूमि-विवाद संबंधी प्राप्त शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच उपरान्त शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान, उपजिलाधिकारी बीसलपुर, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर व तहसीलदार बीसलपुर एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।