अब तक न्याय जनपद पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानों पर नियुक्ति पैरोकारों तथा कोर्ट मोहर्रिर के कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत *पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पीली


अब तक न्याय 
जनपद पीलीभीत

अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानों  पर नियुक्ति पैरोकारों तथा कोर्ट मोहर्रिर के कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत 
*पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल एवं जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पैरोकारों तथा कोर्ट मोहर्रिर के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आज दिनांक 13.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल एवं जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पैरोकारों तथा कोर्ट मोहर्रिर की गोष्ठी कर लम्बित प्रकरणों, न्यायालयों से प्राप्त आदेशों के अनुपालन, पुरानी एवं दीर्घ लंबित अभियोगों की पत्रावलियों के परीक्षण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा समयबद्ध रिपोर्ट प्रेषण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

महोदय द्वारा मॉनिटरिंग सेल व थानावार पैरोकारों को न्यायालयीय पत्रावलियों की तामीला में सक्रियता बढ़ाने, 20-30 वर्ष पुराने अभियोगों का परीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने, गुमशुदा अभिलेखों की खोज कर न्यायालयों को सूचना देने एवं पैरोकार-संबंधी सूचनाओं का अद्यतन विवरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए तथा न्यायालयीय मामलों के प्रभावी निस्तारण हेतु अभियोजन अधिकारियों से नियमित समन्वय बनाए रखने, न्यायालय से प्राप्त आदेशों की तामील में विलंब न होने देने तथा लंबित मामलों की रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करने हेतु भी स्पष्ट निर्देश दिए। पैरोकार एवं मॉनिटरिंग सेल अधिकारी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जमानत प्रकरणों एवं न्यायालयीय वादों से संबंधित सूचनाएँ समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें तथा लंबित प्रकरणों की सतत निगरानी रखकर समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, समस्त थानों के पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।