जौनपुर



आज दिनांक 04.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जौनपुर  आतिश कुमार सिंह द्वारा थाना बरसठी परिसर में नवनिर्मित आगंतुक/जनसुनवाई कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जौनपुर द्वारा आगंतुक कक्ष का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थाने पर आने वाले आगंतुकों एवं फरियादियों के साथ शालीनतापूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं की निष्पक्ष सुनवाई कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं, प्रभारी निरीक्षक थाना बरसठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।