ग्राम चौपाल में प्रधान सहित अधिकारी नदारद, ग्रामीणों में आक्रोश
ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर होने के कारण ग्रामीणों को थी समस्याओं के समाधान की उम्मीद, ग्राम प्रधान की गैर मौजूदगी पर भी उठे सवाल
कोतवाली पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिली मेहनत की कमाई, साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई रंग लाई
कोतवाली पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिली मेहनत की कमाई, साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई रंग लाई
गोरखपुर। साइबर ठगी का शिकार होने के बाद मायूस बैठे एक व्यक्ति के लिए कोतवाली पुलिस राहत की खबर लेकर आई। साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाते से उड़ाए गए 71 हजार रुपये पुलिस की तत्परता और साइबर हेल्प डेस्क की प्रभावी कार्रवाई से वापस पीड़ित के खाते में पहुंच गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गोरखपुर पुलिस का आभार जताया।
साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और ठगी की रकम को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद संबंधित बैंक से लगातार समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रयासों के बाद 04 सितंबर 2026 को पूरी 71,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
साइबर ठगी के बाद न हों मायूस
आधुनिक दौर में साइबर अपराध बड़ी चुनौती बन चुका है। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसे मामलों में समय पर शिकायत करना बेहद महत्वपूर्ण है। गोरखपुर के थानों में साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्था के जरिए पुलिस ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि साइबर ठग रकम निकालकर भले ही भाग जाएं, लेकिन समय पर कार्रवाई होने पर उनकी ठगी की रकम को वापस लाने के लिए पुलिस पूरी ताकत से प्रयास कर सकती है।
इनकी रही अहम भूमिका
उ0नि0 सौरभ मौर्य, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी
म0उ0नि0 संध्या मौर्य
म0का0 सुनैना वर्मा
रि0का0 संजीत यादव
रकम खाते में वापस आने की सूचना मिलते ही पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कोतवाली पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम को धन्यवाद दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर होने के कारण ग्रामीणों को थी समस्याओं के समाधान की उम्मीद, ग्राम प्रधान की गैर मौजूदगी पर भी उठे सवाल
जौनपुर। सदर तहसील क्षेत्र के राजेपुर द्वितीय त्रिमुहानी निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह की जमीन की पैमाइश और न्याय की मांग को लेकर गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले जज सिंह अन्ना द्वारा
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के दिलावरपुर के चंडिका माता मंदिर पर वृहस्पतिवार को विराट कजरी मेले का आयोजन
Leave a Comment: