जौनपुर। सदर तहसील क्षेत्र के राजेपुर द्वितीय त्रिमुहानी निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह की जमीन की पैमाइश और न्याय की मांग को लेकर गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले जज सिंह अन्ना द्वारा


*एसडीएम सदर योगिता सिंह के आश्वासन पर जज सिंह अन्ना ने तोड़ा अनशन*

_गरीब नरेंद्र बहादुर सिंह को जमीन की नाप में न्याय दिलाने का आश्वासन, तहसीलदार की टीम तीसरी बार करेगी पैमाइश_

जौनपुर। सदर तहसील क्षेत्र के राजेपुर द्वितीय त्रिमुहानी निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह की जमीन की पैमाइश और न्याय की मांग को लेकर गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले जज सिंह अन्ना द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया जा रहा अनशन अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

बताया गया कि नरेंद्र बहादुर सिंह और हरिश्चंद्र-रामचंद्र के बीच जमीन संबंधी विवाद में गाटा/जनसंख्या संख्या 1245/1243 में दर्ज 33.7 एयर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। नरेंद्र बहादुर सिंह का आरोप है कि उन्होंने बैनामे के माध्यम से जमीन खरीदी है, लेकिन मौके पर अपेक्षित भूमि की पैमाइश एवं समायोजन नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि अब तक की कार्रवाई में उन्हें न्याय नहीं मिला।

गरीब नरेंद्र बहादुर सिंह के समर्थन में जज सिंह अन्ना ने अन्न-जल त्यागकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन शुरू किया। अनशन के चौथे दिन अन्ना की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर, उल्टी तथा कमजोरी की शिकायत हुई। इसके बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हस्तक्षेप किया।

एसडीएम सदर योगिता सिंह के आश्वासन पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अनशन समाप्त कराया गया। एसडीएम सदर ने आश्वासन दिया कि नरेंद्र बहादुर सिंह को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और 33.7 एयर भूमि के समायोजन/पैमाइश के मामले को नियमानुसार देखा जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, तहसीलदार की टीम तीसरी बार मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश करेगी, जिसके बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

अनशन समाप्त होने के बाद जज सिंह अन्ना ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कराना नहीं, बल्कि गरीब नरेंद्र बहादुर सिंह को निष्पक्ष पैमाइश और न्याय दिलाना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर उचित निर्णय लिया जाए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।