CBI ने दिल्ली नगर निगम (MCD) एक इंजीनियर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. CBI ने कहा कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है. CBI ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत इसकी शिकायत CBI से करें.


CBI ने दिल्ली नगर निगम (MCD) एक जूनियर इंजीनियर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी इंजीनियर ने एक ठेकेदार के बिल को पास कराने के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे. इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत सीबीआई से की. जिसके बाद आरोपी इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है.

 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बताया कि जूनियर इंजीनियर ने ठेकेदार के करीब 3 करोड़ रुपये के लंबित बिल को मंजूरी देने के लिए यह रिश्वत ली थी. पीड़ित ठेकेदार की शिकायत के आधार पर उसकी एक टीम ने 11 नवंबर को जाल बिछाया और कनिष्ठ अभियंता (इंजीनियर) अजय बब्बरवाल को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.

कथित तौर पर 25.42 लाख रुपये मांगने के आरोप

सीबीआई ने आगे बताया कि कार्यकारी अभियंता (नजफगढ़ जोन) आर सी शर्मा, सहायक अभियंता नवीन कौल और कनिष्ठ अभियंता अजय बब्बरवाल के खिलाफ ठेकेदार से उसके लंबित बिल के भुगतान के लिए कथित तौर पर 25.42 लाख रुपये मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है. इसके बाद ही बब्बरवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसमें बताया गया है कि सीबीआई ने आरोपी व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी, आभूषण और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए.

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

CBI ने कहा कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है. CBI ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत इसकी शिकायत CBI से करें. इसके लिए लोग CBI, ACB दिल्ली कार्यालय, CGO कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड पर जाकर या 011-24367887 व 9650394847 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।