कोतवाली महोली में हिस्ट्रीशीट धारकों का सत्यापन, कोतवाल ने दी सख्त हिदायत महोली (सीतापुर)। मंगलवार को कोतवाली महोली में कोतवाल जंग बहादुर पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीट धारकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी को कोतवाली बुलाकर उनसे पूछताछ की गई और उनका सत्यापन किया गया।


कोतवाली महोली में हिस्ट्रीशीट धारकों का सत्यापन, कोतवाल ने दी सख्त हिदायत

महोली (सीतापुर)। मंगलवार को कोतवाली महोली में कोतवाल जंग बहादुर पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीट धारकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी को कोतवाली बुलाकर उनसे पूछताछ की गई और उनका सत्यापन किया गया।

कोतवाल ने वार्ता के दौरान हिस्ट्रीशीट धारकों को स्पष्ट हिदायत दी कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या विशेष सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
कोतवाल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति पुनः आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।