छात्रों को बताए गए अधिकार, जिम्मेदारियां और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान।
नए कानूनों के प्रति जगरूकता अभियान -2023 के तहत सहजनवां थाने की पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
बरेली 31 अक्टूबर 2025 संवाददाता शिव हरी शर्मा अब तक न्याय समाचार बरेली
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.)भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीगणों एवं सदस्यगणों ने नाथ नगरी बरेली में पटेल चौक चौराहे पर सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर मालार्पण कर उन्हें याद करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भाई वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाड मैं हुआ था उन्होंने भारत में ही शिक्षा प्राप्त की और बाद में मिडिल टेंपल, लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई की वे भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर बहुत प्रभावित थे उन्होंने गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के नेतृत्व किया और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और उन्होंने शासन से आजादी के लिए संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसलिए इन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है स्वतंत्रता के बाद उन्होंने 552 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में सफलतापूर्वक एकाकृत किया ऐसे महापुरुष की हम जयंती मना रहे राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल एक ऐसे महापुरुष जो एक र बैरिस्टर स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे जो अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से अपनी दूरदर्शिता के कारण लौह पुरुष कहलाए स्वतंत्रता के बाद वे भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की भूमिका निभाई सफलतापूर्वक एकीकृत करके राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया आज संस्थान को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाने का सौभाग्य मिला है सरदार वल्लभ भाई जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक भारतेंदु सिंह, जे. आर गुप्ता, सदस्य रामकिश, डॉ. अखिलेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश, भीकम सिंह, आर्यन सिंह, शैलेंद्र सिंह, आदि सदस्य गण मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नए कानूनों के प्रति जगरूकता अभियान -2023 के तहत सहजनवां थाने की पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
मुरारी इंटर कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
यूनिसेफ एवं समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेश
Leave a Comment: