सही मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के करियर का सपना होगा साकार
यूनिसेफ एवं समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेश
मुरारी इंटर कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
सहजनवां, गोरखपुर।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर से शुरू हुई 2.5 किलोमीटर की दौड़ में छात्र, अध्यापक और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
सहजनवां थाने के थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने अपने पूरे पुलिस टीम और रिक्रूट आरक्षियों के साथ सहजनवा थाने से दौड़ प्रारंभ कर, पिपरा तिराहा होते हुए, जिगिना अंडरपास के रास्ते, विद्यालय के प्रांगड़ में पहुंचे और विद्यालय के छात्रों के साथ दौड़ में प्रतिभाग कर युवाओं को एकता और सद्भाव का संदेश दिया। दौड़ के दौरान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारों से वातावरण गूंज उठा। थानाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रेरणास्रोत हैं।
वहीं विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह, ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। आज का यह आयोजन उनके आदर्शों को याद करने और देश की एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की डी. के सिंह, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, अजय चौधरी, जयराज सिंह, शैलेन्द्र प्रताप, अभय सिंह, प्रदीप सिंह, विद्यासागर मिश्र, मनोज कुमार, गुफरान सिद्दिकी, वही सहजनवा थाने से आए सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव, विशाल सिंह, सुमित कुमार, मृत्युंजय कुमार, रमेश यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव, संदीप कुशवाहा, दिलीप यादव, सहित हजारों की संख्या में विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
यूनिसेफ एवं समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत संचालित उत्तर प्रदेश
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नागर
Leave a Comment: