नए कानूनों के प्रति जगरूकता अभियान -2023 के  तहत सहजनवां थाने की पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान


 

मुरारी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सहजनवां थाने की पुलिस टीम ने नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान -2023 के तहत अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्रों को नए  कानूनो की जानकारी दी और बताया कि नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।
थाने से पहुंचे सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार सिंह और सुमित कुमार ने भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बी.एस.ए) के मुख्य प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और नागरिक हित में अधिक प्रभावी बनाना है।
वही थाने से आए कांस्टेबल दिनेश यादव, संदीप कुशवाहा ने छात्रों से अपील की, कि वे समाज में जागरूक नागरिक बनकर कानून का पालन करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी ने पुलिस विभाग के इस जनजागरूकता प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।
इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों सहित सैकड़ों छात्र कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।