(सू0वि0) उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जनपद में आज नवागंतुक जिलाधिकारी श्री राजागणपति आर0 ने जनपद सीतापुर


सीतापुर दिनांक 29 अक्टूबर 2025 (सू0वि0) उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जनपद में आज नवागंतुक जिलाधिकारी श्री राजागणपति आर0 ने जनपद सीतापुर के कोषागार के डबल लॉक में चार्ज लिया। कोषागार के डबल लॉक का चार्ज ग्रहण करते समय मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवागंतुक जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय भी लिया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जो भी शासन की योजनाएं हैं, उन योजनाओं का लाभ जनपद के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचानें की प्राथमिकता रहेगी तथा शिकायतकताओं की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिये निर्देशित किया जायेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।