राऊ नगर में नहीं थम रहा प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी का खेल
: राऊ क्षेत्र में इन दिनों प्रॉपर्टी के ऑफिस कुकर मुते की तरह खुल रहे है ! और लोगों से प्रोपर्टी के नाम पर अच्छी खासी रकम ऐंठने के बाद फरार भी हो रहे है !
मिर्जापुर से ब्यूरो चीप/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
खबर पंडरी (मिर्जापुर)
सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया, लेकिन ग्राम सभा, पंडरी (मिर्जापुर) में इस वर्ष ग्राम पंचायत की लापरवाही ने श्रद्धालुओं की आस्था को आहत कर दिया। घाटों पर सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही। विशेष रूप से लाइट-बत्ती की कोई व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालु अंधेरे में पूजा करने को विवश रहे।
शाम होते ही घाटों पर अंधेरा छा गया। चारों ओर रोशनी का अभाव था, जिससे व्रती महिलाओं को घाट तक पहुंचने में कठिनाई हुई। कई स्थानों पर लोग मोबाइल की फ्लैशलाइट और टॉर्च के सहारे अर्घ्य देने पहुंचे। कुछ जगहों पर पानी के किनारे पर्याप्त रोशनी न होने से दुर्घटना की संभावना बनी रही। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने पहले ही पंचायत को बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सफाई व्यवस्था भी काफी कमजोर रही। घाटों पर कीचड़, कूड़ा-कचरा और नालियों का पानी जमा था, जिससे वातावरण अस्वच्छ दिखाई दिया। सुरक्षा के लिए भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। पुलिस बल या ग्राम सुरक्षा स्वयंसेवक मौके पर नहीं दिखाई दिए।
इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने अपने श्रद्धा और संयम से पर्व को सफल बनाया। महिलाओं ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की मंगलकामना की। स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न की जाए और छठ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए पहले से पर्याप्त तैयारी की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
: राऊ क्षेत्र में इन दिनों प्रॉपर्टी के ऑफिस कुकर मुते की तरह खुल रहे है ! और लोगों से प्रोपर्टी के नाम पर अच्छी खासी रकम ऐंठने के बाद फरार भी हो रहे है !
लखनऊ: सीमा हॉस्पिटल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
धर्मेंद्र कुमार पांडेय अब तक न्याय
Leave a Comment: