थाना पश्चिम शरीरा में भावुक माहौल, थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे को दी गई भावभीनी विदाई
राजेश कुमार, पत्रकार — कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश)
कौशाम्बी। थाना पश्चिम शरीरा में गुरुवार को थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे का विदाई समारोह बड़े ही स्नेह और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर पुलिसकर्मि
थाना पश्चिम शरीरा में भावुक माहौल, थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे को दी गई भावभीनी विदाई
राजेश कुमार, पत्रकार — कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश)
कौशाम्बी। थाना पश्चिम शरीरा में गुरुवार को थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडे का विदाई समारोह बड़े ही स्नेह और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर पुलिसकर्मियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर भावभीनी विदाई दी।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि त्रिलोकी नाथ पांडे अपने कार्यकाल के दौरान सरल स्वभाव, निष्पक्ष कार्यशैली और अनुशासनप्रियता के लिए जाने गए। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई।
थाने के स्टाफ और ग्रामीणों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुकता व्यक्त की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: