सभासद रेखा गौतम ने उठाई झाड़ू — नगर पंचायत बंथरा की लापरवाही उजागर!


 

लखनऊ/बंथरा।
बंथरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में आज सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।
सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी से नाराज़ सभासद रेखा गौतम ने खुद हाथ में झाड़ू उठाकर सड़क की सफाई शुरू कर दी। उनके साथ उनके प्रतिनिधि शिवकुमार गौतम और भाई सूरज गौतम भी मौजूद रहे। 

सभासद रेखा गौतम ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा —

> “जब तक चेयरमैन रामवती रावत और नगर पंचायत के अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे,
तब तक मैं झाड़ू नहीं रखूंगी।


अपने वार्ड की सफाई मैं खुद करूंगी, क्योंकि प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।” स्थानीय निवासियों ने भी नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड में कभी भी अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं आते।
सफाई के नाम पर केवल “थाना पूर्ति” होती है।
गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। जब इस मामले में नगर पंचायत अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। लोगों का कहना है कि लखनऊ सफाई व्यवस्था में प्रदेश में अच्छी रैंक हासिल करता है,
लेकिन बंथरा नगर पंचायत में सफाई सिर्फ कागज़ों तक सीमित है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर पंचायत की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी सभासद को झाड़ू उठाने की नौबत न आए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।