स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया ---------------------------------------- जौनपुर स्वदेशी जागरण मंच ने काशी प्रांत के अंतर्गत आने वाले जौनपुर जनपद में स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ मडियाहू पी.जी .कॉलेज में महिला स्वावलंबन एवं उद्


स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया
---------------------------------------- 
जौनपुर

स्वदेशी जागरण मंच ने काशी प्रांत के अंतर्गत आने वाले जौनपुर जनपद में स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का प्रारंभ मडियाहू पी.जी .कॉलेज में महिला स्वावलंबन एवं उद्यमिता विषयक संगोष्ठी के साथ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग़ किया। 
यह स्वदेशी संकल्प यात्रा मडियाहूं, पाली, रामदायलगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा, लोहिया पार्क, जेसीस चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुए बीआरपी ग्राउंड में चल रहे यू पी ट्रेड शो स्वदेशी मेला पर जाकर संपन्न हुई। 
इस संकल्प यात्रा में  प्रो. अजय कुमार द्विवेदी,  प्रो. सुरेश कुमार पाठक, डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. विवेक कुमार मिश्र,  डॉ अमिताभ कुमार, आदित्य जयसवाल, दिव्यांशु सिंह, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, उद्देश्य सिंह, ममता सिंह, पवन सिंह, अनिता कुमारी, शिवानी ओझा समेत सैकड़ो की संख्या में स्वदेशी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। इस संकल्प यात्रा के दौरान नागरिकों को स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की पहचान करने के लिए स्वदेशी विदेशी पत्रक का वितरण किया गया। संपूर्ण यात्रा के दौरान माइक के माध्यम से स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ जैसे नारों का आह्वान होता रहा। यह स्वदेशी यात्रा आम नागरिकों के मध्य कौतूहल का विषय बनी और लोगों ने इसकी प्रशंसा भी की। 
स्वदेशी मेला को संबोधित करते हुए स्वदेशी  जागरण मंच के प्रांत कार्यसमिति सदस्य डॉ. सुरेश कुमार पाठक ने ऑनलाइन माध्यम से वर्तमान और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में स्वदेशी की आवश्यकता को रेखांकित किया। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत कार्य समिति सदस्य डॉ. विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि दिल से देशी, स्वभाव से स्वदेशी और विवशता में विदेशी ही इस इस जनजागरण का मूल मंत्र है। प्रो. अजय कुमार द्विवेदी ने अर्थव्यवस्था के समग्र प्रबंधन की दृष्टि से स्वदेशी की आवश्यकता को स्थापित किया। जिला समन्वयक डॉ.मनोज कुमार पांडेय ने स्वदेशी के मनोविज्ञान से सभा को परिचित कराया। जिला संयोजक डॉ प्रशांत त्रिवेदी ने पूरे कार्यक्रम का संयोजन किया। जिला सह संयोजक डॉ. अमिताभ कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन जिला प्रशिक्षक आदित्य जयसवाल ने किया। दिव्यांशु सिंह ने स्वदेशी का उद्घोष कराया। इस अवसर पर यू पी ट्रेड शो का प्रबंधन कर रहे अधिकारी कर्मचारी और  मेला देखने आए तमाम लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।