बंथरा कांड पर मायावती का सख्त बयान — बोलीं, महिला सम्मान तो दूर, सुरक्षा भी खतरे में लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले ने प्रदेशभर को झकझोर दिया है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए


बंथरा कांड पर मायावती का सख्त बयान — बोलीं, महिला सम्मान तो दूर, सुरक्षा भी खतरे में

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले ने प्रदेशभर को झकझोर दिया है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है।

मायावती ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा — “राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना अति-दुखद व शर्मनाक है। यूपी सहित देश के विभिन्न राज्यों में महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म व हत्या जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की सख़्त जरूरत है। महिला सम्मान तो दूर, महिलाओं की सुरक्षा पहले व अत्यन्त ज़रूरी है।”

बता दें कि बंथरा क्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते अधिकांश मामलों में दोषी अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रभावशाली लोगों के दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही।

जनता और सामाजिक संगठनों ने मायावती के बयान के बाद एक बार फिर सरकार से कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।