दीपावली पर तिरंगे के रंग में दिखेगा अलवर शहर घंटाघर विशेष लाइटों से तैयार होगा छतरियां बिजली घर चौराहों पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट घंटा घर पर विशेष लाइटों से छतरियां तैयार की जाएगी l जबकि होप सर्कस पर रंग बिरंगी लाइटों की विशेष व्यवस्था होगी l इस दीपावली पर अलवर शहर के बाजार तिरंगे के


दीपावली पर तिरंगे के रंग में दिखेगा अलवर शहर घंटाघर विशेष लाइटों से तैयार होगा छतरियां बिजली घर चौराहों पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

 

 

घंटा घर पर विशेष लाइटों से छतरियां तैयार की जाएगी l जबकि होप सर्कस पर रंग बिरंगी लाइटों की विशेष व्यवस्था होगी l


इस दीपावली पर अलवर शहर के बाजार तिरंगे के रंग मैं सजे हुए दिखाई देंगे l जिला व्यापार महासंघ की ओर से विशेष सजावट की जाएगी l इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है l और महासंघ ने 10 संयोजकों की कमेटी गठित की हैl


अलवर जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा ने बताया इस बार शहर को अलग अंदाज में सजयजाएगा l घंटा घर पर विशेष लाइटों से छतरियां तैयार की जाएगी l जबकि होप सर्कस पर रंग बिरंगी लाइटों की विशेष व्यवस्था होगी l रोड नंबर 2 पर भगत सिंह सर्किल से काशीराम चौराहे तक तिरंगे रंग की लाइटिंग की जाएगी l इसके अलावा नगली  सर्किल और बिजली घर चौराहा पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे l जिसमें इस बार पिछली बार से अलग आकर्षक लाइटिंग की जाएगी l होप सर्कस को विशेष लाइटों से सजाया जाएगा l राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा करेंगे 18 अक्टूबर को उद्घाटन l

 


यह उद्घाटन 18 अक्टूबर को वन मंत्री संजय शर्मा करेंगे l इस बार शहर में तीन लाइटों में बल्ब लगाए जाएंगे l जबकि पिछले साल सिर्फ एक लाइन में लाइटिंग की गई थी l

 

पूरे शहर को तिरंगे वाली लाइटिंग से सजाया जाएगा l


संयोजक अनिल खंडेलवाल ने बताया कि पूरे शहर में तिरंगे लाइट लगाई जाएगी ताकि दीपावली पर शहर देशभक्ति और उत्सव के रंग में रंग सके l

इसी के साथ व्यापारी संगठन और प्रशासन के बीच यह सहमति के लिए बात चल रही है l की पटरी वाले दुकानदारों को पुरानी तहसील में दुकान लगाने की अनुमति दी जाए l ताकि उनको भी बाजार में जगह मिल सके l शुक्रवार को पटरी वालों ने नगर निगम के सामने सड़क जाम कर दिया था जिसके बाद व्यापारी संगठन और प्रशासन के बीच यह वार्ता हुई l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।