समाधान दिवस जा रहे युवक को पीटकर किया घायल, मदद करने आये दोस्तो को भी पीटा।
थाना सहजनवां क्षेत्र के ग्राम हरदी निवासी चंदू सिंह पुत्र केदार सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह आज 11 अक्टूबर सुबह करीब 10:30 बजे जब वह सहजनवा थाना दिवस में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके
समाधान दिवस जा रहे युवक को पीटकर किया घायल, मदद करने आये दोस्तो को भी पीटा।
थाना सहजनवां क्षेत्र के ग्राम हरदी निवासी चंदू सिंह पुत्र केदार सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह आज 11 अक्टूबर सुबह करीब 10:30 बजे जब वह सहजनवा थाना दिवस में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके ही गांव के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, इंद्रेश, कार्तिक विश्वकर्मा, पुत्रगण भोला विश्वकर्मा सहित अन्य रिश्तेदारों अमरजीत विश्वकर्मा पुत्र रामसहज गौरव पुत्र अमरजीत, राजू पुत्र भागवत , सन्दीप पुत्र कुलदीप, सहित आदि ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी एक उंगली टूट गई। वही पीड़ित को बचाने आये सोनू, मोनू, रजत, पुत्रगण रामजी सिंह सहित एक अन्य को भी गम्भीर चोट आई।
घटना के बाद पीड़ित को सीएचसी सहजनवां में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। चंदू सिंह ने थाना प्रभारी से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: