सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की प्रार्थना अब तक न्याय /विनय शुक्ला सीतापुर देश भर में करवा चौथ का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया हिंदू धर्म में इस त्यौहार का खास महत्व है महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए


सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की प्रार्थना

अब तक न्याय /विनय शुक्ला

सीतापुर
देश भर में करवा चौथ का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया  हिंदू धर्म में इस त्यौहार का खास महत्व है महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं करवा चौथ का व्रत बेहद कठिन माना जाता है इस व्रत में सुहागिन महिलाएं अन्न जल ग्रहण किए बिना ही सूर्योदय से रात में चंद्रमा के दर्शन करने तक निर्जला व्रत रखती हैं पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है 
करवा चौथ व्रत में भगवान गणेश माता गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है पूजन व व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए करती हैं जनपद सीतापुर में सुहागिन महिलाएं हफ्तों पहले से ही व्रत की तैयारी करने के लिए बाजार से खरीदारी कर रही थी इसलिए बाजारों में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही थी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।