उत्तर प्रदेश में फिरोज़ाबाद ज़िले के दिहुली गांव में 1981 में 24 दलितों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब घटना के 44 साल बाद मैनपुरी की एक अदालत ने मामले में तीनों दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई है. दिहुली फिरोज़ाबाद ज़िला मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर का दूरी पर है. पहले ये मैनपुरी ज़िल


उत्तर प्रदेश में फिरोज़ाबाद ज़िले के दिहुली गांव में 1981 में 24 दलितों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब घटना के 44 साल बाद मैनपुरी की एक अदालत ने मामले में तीनों दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई है.

दिहुली फिरोज़ाबाद ज़िला मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर का दूरी पर है. पहले ये मैनपुरी ज़िले का हिस्सा हुआ करता था.

इससे पहले, अदालत ने इस मामले में कुल 17 अभियुक्तों में से 3 को दोषी करार दिया था. 13 अभियुक्तों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अभियुक्त भगोड़ा घोषित है.

दोषी ठहराए जाने के दौरान दिहुली गांव के रहने वाले पीड़ित पक्ष के संजय चौधरी ने बीबीसी हिंदी से कहा था, \न्याय हुआ है, लेकिन बहुत देर से. अभियुक्त अपना जीवन जी चुके हैं. अगर ये फ़ैसला पहले आता तो अच्छा रहता.\

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।