Rampur News: दलित युवक की पिटाई का मामला, रामपुर पुलिस की आरोपितों से मुठभेड़; दो गिरफ्ताररामपुर में युवक की पिटाई के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शाकिर नामक एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे आरोपी विशाल ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गि


Rampur News: दलित युवक की पिटाई का मामला, रामपुर पुलिस की आरोपितों से मुठभेड़; दो गिरफ्ताररामपुर में युवक की पिटाई के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शाकिर नामक एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे आरोपी विशाल ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। शाकिर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बिलासपुर क्षेत्र में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई करने के आरोपितों से हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक घायल हो गया। दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात गांव भैंसिया ज्वालापुर निवासी दलित सूरज कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले आरोपित गांव दिबदिबा से एक होटल की तरफ जा रहे थे। इसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह टीम संग मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दी।

 

अमरूद के बाग में छिप गए आरोपित

दोनों आरोपित पुलिस को देख फायरिंग करते हुए अमरूद के बाग में छुप गए। जवाबी कार्रवाई किए जाने पर आरोपित शाकिर के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। दूसरे आरोपित विशाल ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।