समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन शनिवार को मथुरा आए। यहां गांव डहरूआ व भरतिया गांव के पीड़ित स्वजन से मिले। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया। कहा, इस सरकार में आम आदमी तक सुरक्षित नहीं है। राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन जैंत थाना क्षेत्र के गांव


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन शनिवार को मथुरा आए। यहां गांव डहरूआ व भरतिया गांव के पीड़ित स्वजन से मिले। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया। कहा, इस सरकार में आम आदमी तक सुरक्षित नहीं है।

राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन जैंत थाना क्षेत्र के गांव भरतिया पहुंचे। यहां क्षतिग्रस्त की गई आंबेडकर प्रतिमा को देखा। अनुसूचित समाज के लोगों की पीड़ा को सुना। पुलिस से प्रतिमा लगाने का समय पूछा। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव डहरूआ पहुंचे। यहां बीते दिनों अनुसूचित जाति के दूल्हों की निकासी के दौरान तेज आवाज में साउंड बजाने पर ठाकुर समाज के लोगों ने मारपीट कर दी थी। सपा नेता पीड़ित स्वजन से मिले।

राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन गांव भरतिया व डहरूआ के पीड़ितों से मिले

स्वजन ने उन्हें बताया, पुलिस ने मामला दर्ज किया, कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल में पेश किया, लेकिन वे शाम को जमानत पर घर आ गए। आरोप लगाया कि पुलिस ने धाराओं में मुकदमा कमजोर किया। राज्यसभा सदस्य ने कहा आंबेडकर प्रतिमा टूट रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। डहरूआ मामले में पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन प्रभावी नहीं की। अज्ञात आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने एवं चार्जशीट लगाने की मांग की। उनके साथ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव आदि सपाई मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।