दरग़ाह मकसूदुल औलिया पर 49 वां सालाना उर्स ए फख़रुल आरफी़न कुल शरीफ़ की रस्म अदायगी से संपन्न
राजकुमार वर्मा
राजकुमार वर्मा
उत्तर प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व 1 नवंबर से खुलने जा रहे हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इसको लेकर तैयारियों भी शुरू कर दी गई हैं। इसी बीच पर्यटन सत्र की शुरुआत से पहले एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सैलानियों ने यहां पहुंचने को लेकर प्लान बनाना शुरू कर दिया है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दरवाजे 56,000 से भी अधिक सैलानियों की मेजबानी के बाद 15 जून को बंद कर दिये गये थे। नए पर्यटन सत्र की शुरुआत 15 नवम्बर से होती है, मगर इस बार प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र 1 नवंबर से शुरू किए जा रहे हैं। जैसे जैसे पर्यटन सत्र के शुरुआत की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे पर्यटकों का उत्साह और अधिक बढ़ता जा रहा है। पर्यटन सत्र की शुरुआत से पहले ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद पर्यटकों में अभी से ही होड़ देखी जा रही है।
आपको बता दें कि बीते पर्यटन सत्रों में एस3 नामक एक वयस्क नर बाघ एक सेलिब्रिटी टाइगर के रूप में उभरा है। इस बाघ की भारी भरकम कद काठी और इसका बेबाक अंदाज देख आम पर्यटकों के साथ ही साथ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी इसे देखने की चाह में पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचते हैं। हाल ही में S3 बाघ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के फेमस चूका स्पॉट के गेट पर चहलकदमी करते देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पर्यटन सत्र से पहले सभी चिंतित है कि इस प्रथम सत्र उन्हें इस बाघ के दीदार होंगे या नहीं। लेकिन इस वीडियो के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अपने इलाक़े पर एस3 बाघ की बादशाहत अभी भी क़ायम है।
चूका बीच जिसे मिनी गोवा कहा जाता है, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास स्थित है और यह जगह शारदा सागर डैम के किनारे बसी हुई है। यहां का वातावरण एकदम शांत, हरा-भरा और सुकून देने वाला है। जैसे ही आप इस जगह पर पहुंचते हैं, आपको लगेगा कि आप किसी पहाड़ी या तटीय इलाके में आ गए हैं। यहां फैली नीली झील, किनारे बिछी सफेद रेत, और घने पेड़ों की छाया के नीचे बनी लकड़ी की झोपड़ियां मिलकर एक सुंदर, स्वप्न जैसी तस्वीर बनाते हैं। दिल्ली, लखनऊ या किसी बड़े शहर से जब आप यहां आते हैं, तो यह जगह आपकी थकान को दूर कर देती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजकुमार वर्मा
प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप*
ग्राम पंचायत पिपरा में मनरेगा कार्यों में धांधली की जांच में पहुंचे लोकपाल नंदलाल शुक्ला बांदा (नरैनी): ग्राम पंचायत पिपरा में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को शपथ पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि गांव में विभिन्न योजनाओं के
Leave a Comment: