प्राजंलि बनी राजस्थान बैडमिंटन चैंपियन राजस्थान बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में जिला बैडमिंटन संघ झुंझुनू द्वारा झुंझुनू में आयोजित की जा रही l
प्रांजल बनी राजस्थान बैडमिंटन चैंपियन
राजस्थान बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में जिला बैडमिंटन संघ झुंझुनू द्वारा झुंझुनू में आयोजित की जा रही राजस्थान स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंतर्गत अलवर की होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी प्रांजल कुमारी धाकड़ ने बीकानेर की स्नेहा नेगी को सीधे सेटों में 21 11 21 11 से हराकर गोल्ड मेडल जीतकर अलवर जिले का नाम रोशन किया के. एस. बैडमिंटन अकादमी परिवार ने प्रांजल कुमारी धाकड़ को बधाई दी तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई उल्लेखनीय है कि बड़ोदरा गुजरात में दिनांक 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रांजल कुमारी धाकड़ अब राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी प्रांजल के कोच कपिल सैनी ने इस उदयमान खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बताया कि अलवर जिले के लिए गौरव की बात है कि हमारा खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अलवर जिले का नाम रोशन करेगा..... अलवर जिले से लड़कियों में बैडमिंटन में गोल्ड मैडल जितने वाली पहली खिलाडी बनी... कोच कपिल सैनी ने बताया है की प्रांजल बहुत ही मेहनती खिलाडी वो कभी अपने प्रैक्टिस सेशन से छुटटी नहीं करती है, उनकी लगातार कडी मेहनत और अनुशासन के चलते आज़ अलवर के लिए सिंगल में गोल्ड मैडल और डबल्स में ब्रोज मैडल जीता इससे पहले पिछले महीने kvs के नेशनल में प्रांजल की टीम ने ब्रोज मैडल जीत कर अलवर का नाम रोशन किया है....
जीत की ख़ुशी में के. एस. बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने मिठाई बाट कर ख़ुशी जाहिर की इस मौके पे अलवर संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव भविन्द्र अरोड़ा खेल अधिकारी अंजना शर्मा, क्रीड़ा भारती सचिव रजनीश जैमन और चंद्र मोहन सैनी और अकादमी के बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे.....
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: