झाँसी में युवक पर दिनदहाड़े फरसे से हमला, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल रिपोर्ट रणवीर रिंकू यादव* झाँसी में युवक पर दिनदहाड़े फरसे से हमला, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल रिपोर्ट रणवीर रिंकू यादव*


*झाँसी ब्रेकिंग्*


*झाँसी में युवक पर दिनदहाड़े फरसे से  हमला, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल रिपोर्ट रणवीर रिंकू यादव*

 

झांसी के गरौठा कस्बे में दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर फरसे से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।


झांसी जनपद के गरौठा कस्बे के रामनगर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर फरसे से हमला किया गया।

घायल व्यक्ति की पहचान हनु उर्फ हरनारायण ढीमर (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ । और हमलावर ने फरसा उठाकर वार कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल हरनारायण को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,
जहां डॉक्टर अमित राय ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
हालांकि हमलावर वारदात के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।