विंध्याचल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष गौतम उम्र 35 वर्ष पुत्र रामासरे निवासी भटेवरा रविवार की बीती रात तेज बारिश होने के कारण अपने परिवार के साथ सुभाष और उसकी पत्नी अपने चार बच्चो के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहे थे करीब 12 बजे रात अचानक से घर गिरने लगा तभी उसकी आंख खुली और वह अपने 3 लडके और लडकी के साथ अपनी पत्नी को साथ बाहर भागा जान बचाने के लिए पीड़ित सुभाष गौतम विकलांग भी है और साथ ही साथ बहुत गरीब है वह पास के दुलारों माता की मन्दिर पर भिच्छा मांग कर अपना परिवार चलता था घर गिर जाने के कारण उसका खाने पीने का राशन व सारा सामग्री सब घर में दब गया पीड़ित के पास इस समय रहने के लिए कोई जगह और खाने के लिए कोई सामान नही है सुभाष और उसके परिवार वाले 3 दिन से बीना कुछ खाए पिए थे और पीड़ित को ग्राम प्रधान द्वारा भी कोई संयोग नहीं मिला प्रधान की माता जी का कहना की प्रधान नही है जबकि प्रधान घर पर ही है वही इसकी सुचना छानबे ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव लड़ रहे माकसूधन सिंह को मिला वह सुचना मिलते ही पीड़ित के परिवार में मौके पर पहुंचे और पीड़ित के परिवार को राहत सामाग्री व कुछ सहयोग राशि भी दीया गया पीड़ित का घर बनवाने के लिए यह घर गिरने का चर्चा क्षेत्र में बड़े जोरों से चल रही है पीड़ित को अभी तक किसी प्रकार का भी लाभ नहीं मिला है जबकि पीड़ित सरकारी योजनाओं के लिए बार बार प्रधान से गुहार लगा रहा है तब भी प्रधान द्वारा उसकी कोई बात नहीं सुनी जा रही है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: