मंडल मुख्यालय पर महिलाओं के लिए विशेष जनसुनवाई, 45 से अधिक महिलाओं ने रखी समस्याएं मौके पर 4 शिकायतों का हुआ निस्तारण अति गंभीर मामलों का व्हाट्सएप के माध्यम से तुरंत संज्ञान, त्वरित राहत दिलाने के निर्देश गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील द्वारा शुरू की गई नई पहल “मां


मंडल मुख्यालय पर महिलाओं के लिए विशेष जनसुनवाई, 45 से अधिक महिलाओं ने रखी समस्याएं

मौके पर 4 शिकायतों का हुआ निस्तारण

अति गंभीर मामलों का व्हाट्सएप के माध्यम से तुरंत संज्ञान, त्वरित राहत दिलाने के निर्देश

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील द्वारा शुरू की गई नई पहल “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” के अंतर्गत सोमवार को मंडल मुख्यालय पर महिलाओं हेतु विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सीधे शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। विशेष महिला जनसुनवाई में करीब 45 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने आयुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। शिकायतों में भूमि विवाद, चकरोड मार्ग, राशन कार्ड, आवास एवं अन्य विभागीय मामलों से संबंधित विषय प्रमुख रूप से सामने आए। आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण अधिकतम दो सप्ताह के भीतर किया जाए। इसके अलावा जनसुनवाई के दौरान जो शिकायतें अति गंभीर प्रवृत्ति की थीं और जिनका तत्काल निस्तारण आवश्यक था, उनके संबंध में आयुक्त ने उसी समय व्हाट्सएप के माध्यम से अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल संज्ञान लेने तथा शीघ्र समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। इससे शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत भी मिल सकी। महिला जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गई थी। यह डेस्क उन महिलाओं के लिए सहायक साबित हुई जो स्वयं प्रार्थना पत्र लिखने में असमर्थ थीं। हेल्प डेस्क के कर्मचारियों ने उनकी समस्याओं को सुनकर उचित प्रारूप में आवेदन तैयार कराया और अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पहल से महिलाओं को बड़ी राहत मिली और वे आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकीं। जनसुनवाई में नाजरीन, लक्ष्मी देवी, पूनम, सीमा, चंदा देवी, काजल, विनीता, राजकुमारी, मोनिका और उमा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने अपनी समस्याओं को सीधे आयुक्त के समक्ष रखकर त्वरित निस्तारण की उम्मीद जताई। आयुक्त ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। यह पहल महिलाओं को न्याय दिलाने और उन्हें प्रशासनिक तंत्र से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर महिला अधिकारी अपर आयुक्त न्यायिक देवीपाटन मीनू राणा तथा उपायुक्त खाद्य देवीपाटन विजय प्रभा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी जनसुनवाई के दौरान कई महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। महिला अधिकारियों की मौजूदगी ने इस जनसुनवाई को और अधिक संवेदनशील एवं भरोसेमंद बनाया। इस विशेष जनसुनवाई ने महिलाओं में यह भरोसा जगाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर और प्रतिबद्ध है। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी आवाज उठाने के लिए एक सशक्त मंच मिल गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।