खाद गड्ढा की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र तरबगंज, गोंडा। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखंड बेलसर के ग्राम सिंघपुर निवासी रामकेवल पुत्र रामसागर ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को प्रार्थना पत्र भेजकर ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की


खाद गड्ढा की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र

तरबगंज, गोंडा। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखंड बेलसर के ग्राम सिंघपुर निवासी रामकेवल पुत्र रामसागर ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को प्रार्थना पत्र भेजकर ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। प्रार्थी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम सिंघपुर में गाटा संख्या 42 व 43, जो खाद गड्ढा एवं प्राइमरी पाठशाला के नाम दर्ज राजस्व भूमि है, उस पर गांव के ही रामसागर पुत्र गोमती ने कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया है। शिकायत में बताया गया है कि उक्त भूमि पर पहले से ही सरकारी रिकॉर्ड में विद्यालय एवं खाद गड्ढा दर्ज है,लेकिन ग्राम निवासी रामसागर पुत्र गोमती प्रसाद ने उस पर मकान बनवा लिया। इसके बाद उनके पुत्र चिंतामणि ने कथित रूप से जालसाजी करके उसी भूमि को अपनी पत्नी रुक्मणी, अजय बहादुर व अखिलेश के नाम विक्रय कर दिया। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रामसागर शारीरिक रूप से अशक्त हैं वे न बोल सकते हैं और न ही सुन सकते हैं, साथ ही लकवे के मरीज हैं, जिससे यह विक्रय पूर्णतया संदिग्ध है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जब हम इसकी शिकायत करते हैं तो इन दबंगों द्वारा मुझे जान से मारने की व हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दी जा रही है पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में कई बार जिला अधिकारी गोंडा से लेकर मुख्यमंत्री तक प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा उक्त भूमि को अवैध कब्जा मुक्त नहीं कराया गया और ना ही संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक कोई उचित कार्रवाई की गई है। रामकेवल ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।