यू.पी. प्रेस क्लब में संयुक्त व्यापार मण्डल का पदाधिकारी सम्मान समारोह सम्पन्न
लखनऊ। आज दिनांक 6 अक्टूबर को यू.पी. प्रेस क्लब लखनऊ में संयुक्त व्यापार मण्डल के तत्वाधान में पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
राजेश कुमार सिद्धार्थ, राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ ने चीफ जस्टिस पर हमला करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय आयोगों और सर्वोच्च नेतृत्व को पत्र लिखकर कठोर कार्रवाई की मांग की।
राजेश कुमार सिद्धार्थ, राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ ने चीफ जस्टिस पर हमला करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय आयोगों और सर्वोच्च नेतृत्व को पत्र लिखकर कठोर कार्रवाई की मांग की।
लखनऊ: डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) पर जूता फेंकने की घृणित घटना की तीव्र निंदा करते हुए इसे संविधान, न्यायपालिका और दलित समाज के सम्मान पर हमला बताया है। इस संदर्भ में उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर दोषी के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि यह केवल न्यायपालिका पर हमला नहीं है बल्कि दलित समाज के सम्मान और संविधान की मर्यादा पर भी हमला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों से न केवल न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचती है बल्कि यह देश में सामाजिक सौहार्द और न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास को भी कमजोर करता है।
अपने पत्रों में उन्होंने आग्रह किया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार तत्काल इस मामले में संज्ञान लें और दोषी राकेश शर्मा के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 तथा भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में लाया जाए।
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र और उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ पूरे प्रदेश एवं देश में “दलित बचाओ – संविधान बचाओ – जज बचाओ” विशेष अभियान चलाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी।
उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस घटना के प्रति सजग रहें और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
राजेश कुमार सिद्धार्थ का यह कदम संविधान, न्यायपालिका और दलित समाज के सम्मान के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अमर्यादित कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे इस मामले में पूरी कानूनी और सामाजिक लड़ाई लड़ेंगे।
— डॉ. भीमराव आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
लखनऊ। आज दिनांक 6 अक्टूबर को यू.पी. प्रेस क्लब लखनऊ में संयुक्त व्यापार मण्डल के तत्वाधान में पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
राजेश कुमार सिद्धार्थ प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस, उत्तर प्रदेश ने कहा
आप सभी का दिल की गहराइयों से हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूँ। किसान कांग्रेस के इस ऐतिहासिक आयोजन में आप सबका एकत्र होना हमारे आंदोलन की मज़बूती, एकता और जागरूकता का प्रतीक है।
Leave a Comment: