यू.पी. प्रेस क्लब में संयुक्त व्यापार मण्डल का पदाधिकारी सम्मान समारोह सम्पन्न
लखनऊ। आज दिनांक 6 अक्टूबर को यू.पी. प्रेस क्लब लखनऊ में संयुक्त व्यापार मण्डल के तत्वाधान में पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. राजकरन तिवारी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं पर गम्भीरता से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात कार्य करें और सरकार पर दबाव बनाकर समस्याओं को दूर करने के प्रयास में जुटें।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग आज की आवश्यकता तो है, लेकिन इससे करोड़ों छोटे दुकानदार परेशान हैं। तिवारी ने सरकार से मांग की कि कुछ घरेलू उत्पादों को ऑनलाइन व्यापार से बाहर रखा जाए ताकि छोटे व्यापारियों की जीविका सुरक्षित रह सके। उन्होंने देश में व्यापारी आयोग की स्थापना की मांग दोहराई और कहा कि जिस प्रकार शिक्षक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि विधान परिषद और राज्यसभा में भेजे जाते हैं, उसी तरह व्यापारियों के भी प्रतिनिधि सदनों में हों।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक के रूप में श्री सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी की घोषणा की गई। पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने संगठन को देशभर में और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों के उत्पीड़न और समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकरन तिवारी द्वारा श्री राघवेन्द्र सिंह चंदेल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जर्नादन पाण्डेय (बब्लू पण्डित) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्री धर्मेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रभारी, श्रीमती रमा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव, श्री गोपाल कृष्ण द्विवेदी को राष्ट्रीय सचिव, तथा श्री श्रवण तिवारी, श्री विपिन सिरोही, रघुराज सिंह सोमवंशी, श्री रामचन्द्र शर्मा एवं श्री राम उजागर शुक्ल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लखनऊ श्री संजय कुमार वर्मा ने किया। स्वागत जिलाध्यक्ष श्री राजदीप श्रीवास्तव एवं मण्डल अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मध्य जोन के अध्यक्ष श्री पी.के. पाठक, प्रदेश महासचिव एवं लखनऊ मण्डल प्रभारी श्री विनोद कुमार वर्मा, राष्ट्रीय संयोजक सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी, पीर मोहम्मद (लखनऊ जिला मीडिया प्रभारी), कैलाश कनौजिया (170 सरोजिनी नगर विधानसभा मीडिया प्रभारी), अनुराग वर्मा (ब्लॉक मीडिया प्रभारी सरोजिनी नगर), पुनीत त्रिपाठी (मीडिया प्रभारी सरोजिनी नगर विधानसभा), रवि शंकर लोधी, श्री पिंटू यादव (बालाजी मंदिर अध्यक्ष), उपेंद्र यादव (जिला कैमरामैन) सहित उत्तर प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन के नये पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और उन्हें नई जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया। समारोह में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: